गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कोरोना संक्रमण के दौर में दिनांक 22/5/ 2020 को शाम को GPM पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दरमोहली और नरौर के बीच भस्का टिकरा में कुछ लोग रुपये पैसे का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं ।
उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने टीम बना कर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिस पर थाना गौरेला से टीम बनाई जाकर मौके पर रेड किया गया।
जुआरियांन 1 अमृतलाल पिता मंडल गोंड़ निवासी घुसरिया 2 रामप्रताप पिता रामप्रसाद भैना साल्हे कोटा 3 रामपाल पिता वाल्मिक सिंह ठाकुर निवासी नरौर 4 लोक सिंह पिता शिवलाल कुम्हार नरौर 5 बुद्धू लाल पिता वीर सिंह पानिका निवासी धरहर पकड़े गए।
खुला मैदान व जंगल पास होने से कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग गए। पकड़े गए जुआरियों के पास एवं फड़ से नगद ₹3900,52 पत्ती ताश एवं चार मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जप्त किया गया है।
थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 64/20 धारा 13 जुआ एक्ट कायम किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।