BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: ICICI बैंक अकादमी के सेल्स ऑफिसर के 40 पदों पर होगी भर्ती, इच्छुक आवेदक इस तिथि तक करें आवेदन

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जुलाई सोमवार को रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा।

कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक आई.सी.आई.सी.आई. बैंक अकादमी. रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर के 40 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है।

उप संचालक रोजगार ने बताया कि उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 19 जुलाई को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।

Related Posts