रायपुर। दिनांक :-01-07 2021 को प्रार्थी पंचम सिंह गौड़ पिता स्वर्गीय पवन गौड़ उम्र 56 वर्ष साकिन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रावाभाटा थाना खमतराई रायपुर द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किए कि प्रशांत दीवान उर्फ बंटी दीवान उर्फ बी.डी .पिता सलत दीवान उम्र 38 वर्ष पता गीता नगर भनपुरी थाना खमतराई के द्वारा फिटनेस नवीनीकरण हेतु विभिन्न वाहनों का परिवहन कार्यालय कोरबा से फार्म 38 (ए) में भौतिक सत्यापन कराकर प्रस्तुत किया गया।
परिवहन कार्यालय कोरबा से जारी दस्तावेजों का सत्यापन हेतु कार्यालय पत्र क्रमांक 312 / क्षेप अ / 2021 रायपुर दिनांक 06.07. 2021 द्वारा परिवहन कार्यालय को पत्र प्रेषित किया गया। जिसमें परिवहन कार्यालय कोरबा के द्वारा पत्र क्रमांक 165/जि.प.अ./ 2021 दिनांक 07.07. 2021 के माध्यम से वाहनों का फार्म 38(ए) परिवहन कार्यालय कोरबा से जारी होना बताया गया है।
जिला परिवहन अधिकारी कोरबा के तत्कालीन फिटनेस निरीक्षण करता अधिकारी (कार्तिक राम पैकरा परिवहन अधिकारी) के द्वारा वाहनों का भौतिक सत्यापन तथा फार्म 38(ए) जारी नहीं करना एवं फार्म 38(ए) में हस्ताक्षरित नहीं करने संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। इस प्रकार आरोपी एवं उसके साथी द्वारा षड्यंत्र कर जानबूझकर जाली दस्तावेज तैयार कर कूट रचना की गई एवं कूट रचित दस्तावेज का उपयोग कर छल पूर्वक फिटनेस नवीनीकरण कराया गया कि प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 411 /2021 धारा 420. 467 .468 .471. 34 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी को दिनांक 15.07. 2021 को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपी की पता तलाश जारी है।











