BREAKING

Uncategorised

रायपुर एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी मणिशंकर चंद्रा के द्वारा वीआईपी ड्यूटी में तैनात पीएसओ को रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया

रायपुर। आज दिनांक 15 जुलाई 2021 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक लाईन रायपुर मणि शंकर चंद्रा द्वारा रक्षित केंद्र रायपुर में अतिविशिष्ट / विशिष्ट व्यक्तियों, गणमान्य नागरिकों एवं अन्य सुरक्षा श्रेणी प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा ड्यूटी में जिला रायपुर से सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से तैनात निज सुरक्षा कर्मियों (पी.एस.ओ.) को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से पी0एस0ओ0 की परिभाषा, ड्यूटी का उद्देश्य, पी0एस0ओ0 का सामान्य व्यवहार व वेशभूषा/ व्ही. आई.पी. व्ही.व्ही.आई.पी. सुरक्षा में आसूचना संकलन की भूमिका, एडवांस सिक्युरिटी लाइजन , भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि का महत्व, व्ही. आई. पी. की परिभाषा आदि विषयों पर रक्षित केन्द्र रायपुर में पीएसओ प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार गोविंद वर्मा सहित 50 की संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Related Posts