दुर्ग। सुबह सुबह SDOP पाटन, थाना प्रभारी पाटन व थाना रानीतराई की संयुक्त टीम ने मारा छापा शराब बनाने में प्रयोग किए जा रहे सभी बर्तनों को जब्त किया। 07 जगहो पर हांडी में चढ़ाए गए लगभग 200 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया। मौके से तुरंत बनाई गई लगभग 20 लीटर कच्ची शराब की जब्त। घोडारी व असोगा से मौके से शराब बनाकर बेचते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना रानीतराई पुलिस द्वारा ग्राम घोरारी व असोगा में अवैध शराब बेचने वाले लोगो पर कार्यवाही किया गया।
जिसमे घोरारी से 2 तथा असोगा से 1 आरोपी गिरफ्तार किए गये
केस 1
नाम आरोपी – ओमप्रकाश मार्कण्डेय पिता स्व बेनीराम उम्र 25 साल निवासी घोरारी
जप्ती- 2.5 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 500 रुपये
घटना स्थल- ग्राम घोरारी
अपराध क्रमांक-174/21 धारा 34(1)आबकारी एक्ट
केस 2
आरोप -गंगू राम मार्कण्डेय पिता सुखराम उम्र31 साल घोरारी
जप्ती – 3 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 600 रुपये
घटना स्थल- घोरारी
अपराध क्रमांक-175/21 ;धारा 34(1) आबकारी एक्ट
केस 3
आरोपी- प्रफुल्ल टंडन पिता गोवर्धन उम्र26 ग्राम अशोगा
जप्ती- 3लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रुपये
घटना स्थल – अशोगा
अपराध क्रमांक-173/21 धारा 34(1) आबकारी एक्ट















