BREAKING

Uncategorised

नौकरी लगवाने एवं शादी करने का प्रलोभन देकर किया दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिनांक 13/07/ 21 को थाना पेण्ड्रा में पीड़िता उम्र 21 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गोरखपुर का मानिकदास उर्फ सलीम खान विगत एक साल से इसे नौकरी लगवाने एवं शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ रखकर लगातार दैहिक शोषण किया और शादी करने की बात पर दिनाँक 13/07/2021 को जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर से थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 169/2021 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेण्ड्रा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मानिक दास उर्फ सलीम खान पिता निर्मल दास उम्र 45 साल निवासी गोरखपुर थाना गौरेला को दस्तयाब कर घटना में प्रयुक्त वाहन वैगन आर सीजी 10 W-2535 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के आरोपी को गिरफ़्तार करने में थाना प्रभारी पेण्ड्रा प्रवीण द्विवेदी औऱ आरक्षक विवेक नागवार की मुख्य भूमिका रही।

Related Posts