BREAKING

Uncategorised

कोरबा एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर कबाड़ी की विरुद्ध बड़ी कार्यवाही: 01 टन कबाड़ के साथ पिकअप वाहन जप्त, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। एसपी भोजराम पटेल के द्वारा जिले में अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्ती से करवाई के निर्देश दिए गए है इसी तारतम्य में दिनांक 13/7/21 को मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग के पिकअप क्रमांक सीजी 12 एस 3378 में चोरी का अवैध कबाड़ लेकर दर्री की ओर से राताखार होते हुए बेचने के लिए जांजगीर चांपा जा रहा है कि सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा राताखार चौक में पहुंच कर मुखबीर के बताएं अनुसार वाहन पिकअप को घेराबंदी कर पकड़े, पिकअप में अवैध चोरी का कबाड़ भरा हुआ मिला।

पिकअप में एक व्यक्ति बैठा था जिसे पूछने पर अपना नाम शंकर विश्वकर्मा बताया तथा यह भी बताया कि उपरोक्त अवैध चोरी के कबाड़ को वह जिला जांजगीर चांपा में बेचने के लिए जा रहा था। पिकअप में लोड लगभग 1 टन अवैध चोरी का कबाड़ आरोपी- शंकर लाल विश्वकर्मा पिता गंगाराम विश्वकर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी झोपड़ी पारा पंप हाउस कोरबा से जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध स्वीकार करने पर इस्तगासा क्रमांक 15/ 21 धारा 41(1-4) द.प्र. स./379 भा. द. वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने कहा है, की अवैध काम करने वालो के विरुद्ध पुलिस का अभियान सतत जारी रहेगा। इन निर्देशों के अनुरूप कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, कोतवाली पुलिस की इस करवाई में नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के साथ प्रधान आरक्षक माखनलाल पात्रे, आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, चंद्रकांत गुप्ता, अजय यादव एवम मनीष बघेल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Posts