BREAKING

Uncategorised

लड़की को बार बार मैसेज कर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 13 -7- 2021 को प्रार्थिया द्वारा थाना खमतराई आकर लिखित आवेदन पेश किया कि विजय दुबे से मेरा परिचय जनवरी 2020 में भागवत कथा होने के समय हुआ उसके बाद से वह बार-बार मैसेज कर परेशान करता था कई बार समझाने के बाद भी विजय दुबे बात नहीं माना तथा बेइज्जत करने की नियत से मेरा हाथ बांह पकड़ लिया था।

तब मैं किसी तरह अपना बीच-बचाव की हूं तथा जब भी आमने-सामने टकराता था तो मुझसे बात क्यों नहीं करती हो मैं तुमको चाहता हूं मुझसे अगर बात नहीं करोगी तो जान से मार दूंगा की धमकी देता था मैं उससे परेशान हो गई हूं विजय दुबे द्वारा मेरे चरित्र के बारे में गलत तरीके से टिप्पणी किया है कि प्रार्थीया की लिखित शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 406/21धारा 354,354 (घ)506,509 (ख)भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी विजय दुबे पिता स्वर्गीय मनीराम दुबे उम्र 35 वर्ष साकिन दुर्गा मंदिर छोटा अशोक नगर गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर को दिनांक 14-7-21को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Related Posts