BREAKING

Uncategorised

एसपी विजय अग्रवाल ने ली पहली क्राईम मीटिंग, एसडीओपी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग निराकरण हेतु दिये निर्देश

जशपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पहली क्राईम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुये। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों, शिकायतों, एवं मर्गों के त्वरित निराकरण हेतु निर्देषित किया गया।

थाना/चौकी पहुंचे आवेदकों की रिपोर्ट धैर्यपूर्वक सुनने एवं उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देषित किया गया। थाना/चौकी क्षेत्र के सक्रिय गुण्डा/बदमाषों पर लगाम रखने हेतु भी कड़ाई से निर्देश दिये गये। मीटिंग में प्रत्येक पेंडिंग अपराध की समीक्षा की गई तथा जल्द ही चालान पेष करने भी निर्देषित किया गया।

विगत दिनों जशपुर थाना क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जिला सिमडेगा में माह फरवरी 2021 में घटित अपराध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि./कर्मचारीगणों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मीटिंग में अवैध शराब एवं गांजा विक्रय पर अंकुश लगाने, थाना परिसर में साफ-सफाई रखने तथा जप्त संपत्ति के निराकरण के निर्देष दिये गये।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पत्थलगांव एवं बगीचा योगेश कुमार देवांगन, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी, कार्यालयीन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Posts