BREAKING

Uncategorised

NTA NEET: एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट के लिए आवेदन आज से, सामाजिक दूरी तय करने को केंद्र बढ़ाए

नईदिल्ली (ए)। एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन 12 सितंबर को होगा। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर मंगलवार शाम पांच बजे से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

नए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कार्यभार ग्रहण करते ही छात्रों के हित में निर्णय लेने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। एक तरफ जहां नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के प्रयास तेज कर दिए गए हैं वहीं इस लंबित परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया गया है। प्रधान ने ट्वीट कर कहा, नीट (यूजी) 2021 कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए देशभर में 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया कल शाम पांच बजे से एनटीए की वेबसाइट के जरिये शुरू होगी। उन्होंने कहा, कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क मुहैया कराए जाएंगे। प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग समय होगा, संपर्करहित पंजीकरण, समुचित साफ-सफाई, सामाजिक दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था आदि सुनिश्चित किया जाएगा।

सामाजिक दूरी तय करने को केंद्र बढ़ाए 

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। पिछली परीक्षा के 3862 केंद्रों के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बता दें कि पूर्व में नीट का आयोजन 1 अगस्त को होना था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। हाल में शिक्षा मंत्रालय ने जेईई मेन के आयोजन का भी ऐलान किया था, जो 20 जुलाई से शुरू हो रही है।

Related Posts