BREAKING

Uncategorised

नाबालिग पीड़िता को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना आस्ता क्षेत्र की नाबालिग लड़की को आरोपी कार्तिक राम दिनांक 28.06.2021 को भगाकर ले गया था, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान थाना आस्ता पुलिस द्वारा आसूचना तंत्र को मजबूत कर अपहृता एवं आरोपी की सघन पता-तलाश की जा रही थी, इसी दौरान दिनांक 11.07.2021 को सूचना मिली कि आरोपी कार्तिक राम अपने ननिहाल ग्राम इराई में नाबालिग अपहृता को छिपाकर रखा है, सूचना पर तत्काल थाना आस्ता से उप निरीक्षक दुखराम भगत, स.उ.नि. रघुसाय पैंकरा, आर. दिलीप खलखो, जगनारायण प्रसाद, म.आर. नीलम खलखो, सहायक आरक्षक सुमन टोप्पो द्वारा आरोपी के ननिहाल ग्राम-इराई में जाकर घेराबंदी कर दबिष देकर आरोपी कार्तिक राम के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पूछताछ किया गया।

अपहृता ने पूछताछ में बताया कि आरोपी कार्तिक राम उसे दिनांक 28.06.2021 को भगा कर ले जाकर दिनांक 11.07.2021 के मध्य तक उसका दैहिक शोषण किया है। प्रकरण में आरोपी कार्तिकराम उर्फ चेटगू पिता लेटंगराम उम्र 20 वर्ष जाति महली को विधिवत दिनांक 11.07.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना-आस्ता में अपराध क्रमांक 21/2021 धारा 363, 376 भादवि. 4,6 पाॅस्को एक्ट पंजीबद्ध।

घर से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र के प्रार्थी रिंकू मण्डल पिता कमल मण्डल उम्र 34वर्ष निवासी-बेलघट्टीपारा रायगढ़ रोड पत्थलगांव ने दिनांक 25-04-2021 को अपने कमरे में माबाईल रखकर सो गया था सुबह किसी अज्ञात चोर ने उसके जीओ कंपनी के माबाईल कीमती करीब 15,000/-रूपये को चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर थाना-पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 97/2021 धारा 457, 380 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोर की पता तलाश की जा रही थी।

जिले के सायबर सेल की सहायता से पत्थलगांव पुलिस की विवेचना टीम स0उ0नि0 राजेश यादव एवं उनके सहयोगी स्टाॅफ को चोरी के संबंध में अहम् सुराग प्राप्त होने पर आरोपी अजय बंजारे उम्र 21वर्ष निवासी-मदनपुर इंजको को हिरासत में लेकर चोरी हुआ मोबाईल बरामद कर आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Posts