रायपुर। दिनांक 22 मई 2020 लॉक डाउन 4 के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या मैं लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लाग डाउन उनके नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है! इस दौरान किसी भी प्रकार के यात्री वाहनों का संचालन पूर्णता प्रतिबंधित होने के बावजूद कुछ ऑटो चालकों द्वारा राजधानी रायपुर में यात्री परिवहन किया जा रहा था जिसके विरुद्ध आज दिनांक 22 मई 2020 को अभियान करवा ही चलाया गया जिसके अंतर्गत 85 ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही किया गया एवं भविष्य में पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई!
यात्री वाहन चालकों से अपील :-राज्य शासन द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार के यात्री वाहनों का संचालन पूर्णता प्रतिबंधित किया गया है किसी भी प्रकार के यात्री वाहनों को संचालन की अनुमति नहीं दी गई है इसके बावजूद यदि किसी यात्री वाहन चालक द्वारा यात्री परिवहन करते पाए जाने पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।









