BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

रथयात्रा 2021: कोरोना के बीच रथयात्रा से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने आज सुबह की भगवान जगन्नाथ की आरती, हाथी को खिलाया खाना

नईदिल्ली (ए)। गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों गुजरात के तीन दिनों के दौर पर हैं। इसी बीच अमित शाह अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में पूजा करते हुए और हाथी को खाना खाते हुए दिखाई दिए। बता दें कि आज भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा निकाली जाएगी। कोरोना कर्फ्यू के बीच निकाली जा रही यात्रा में लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। रथयात्रा से पहले अमित शाह ने भगवान जगन्नाथ की आरती की।

गृहमंत्री अमित शाह के लिए मंदिर में भारी स्कियोरिटी की तैनाती की गई थी। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें अमित शाह को हाथ में आरती की थाली लिए पूजा-अर्चना करते देखा जा सकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें अमित शाह हाथी को खाना खिलाते हुए नजर आ ऱहे हैं। बता दें कि आज भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा से पहले पूरे मंदिर के बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया। कोरोना कर्फ्यू के बीच निकाली जा रही यात्रा में लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। हर साल इस यात्रा के दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा होती है। लेकिन इस साल रथयात्रा का आयोजन सादे तरीके से किया गया है। मंगला आरती में हिस्सा लेने के बाद अमित शाह गांधी नगर के नरदीपुर जिले में कुछ योजनाएं लॉन्च करने जाएंगे।

Related Posts