BREAKING

Uncategorised

नव पदस्थ कोरबा कप्तान भोजराम पटेल के निर्देशन में ड्रग, नशा कारोबारियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 03 बोरा और 01 कार्टून में मादक द्रव्य जप्त

कोरबा। जिला कोरबा के कोतवाली थाने में दिनांक 10/7/21 को मुखबिर सूचना के आधार पर इम्लिदग्गु में एक व्यक्ति सुनील यादव के पास से 3 बोरा और एक कार्टून में भरी हुई मादक द्रव्य के रूप में नशे के आदि लोगों के द्वारा इस्तेमाल करने वाली कोडीन युक्त कफ सिरप की 400 से भी अधिक शीशीयां बरामद करने में सफलता हासिल की है।

प्रकरण के आरोपी सुनील यादव के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी ने स्वीकार किया है कि वो नशे के आदि लोगों को इन शिशियो को बाजार मूल्य से दुगने तिगुने दाम पर उपलब्ध कराता था।बाजार मूल्य के हिसाब से इस कफ सिरप की कीमत लगभग 55000 रुपये है, जिन्हें सुनील यादव लगभग तीन गुने रेट पर विक्रय करता था। ये कफ सिरप बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के नही बेची जा सकती। आरोपी से 180 नग अरेरेक्स 230 नग znigcirex कफ सिरप की 100 ml की बोतलें जपत की गई। जिला कोरबा में मादक द्रव्यों के कारोबार पर अंकुश लगेगा।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा है, की अवैध काम करने वालो के विरुद्ध पुलिस का अभियान सतत जारी रहेगा। कोतवाली पुलिस की इस करवाई में नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के साथ उप निरीक्षक लालन पटेल, प्रधान आरक्षक प्रवीण लाल आरक्षक कंवल चंद्रा, चद्रकांत गुप्ता, दिलेर सिंह, दीपेश ,अजय ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Posts