BREAKING

फीचर्डविविध

मोदी सरकार की इस स्पशेल स्कीम के जरिए खरीदें सोना, 10 ग्राम पर पर पाएं 500 रुपये की छूट, जाने कब से और कहा से खरीद सकते है सोना

नईदिल्ली (ए)। सरकारी स्वर्ण बांड योजना (Sovereign Gold Bond Scheme) 2021-22 के लिए निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है। यह खरीद के लिए 12 जुलाई से खुलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह कहा। सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी) योजना 2021-21 की चौथी सीरीज 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2021 तक खरीद के लिए खुलेगी। भारत सरकार के परामर्श से रिजर्व बैंक ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देगा।

आरबीआई के अनुसार, ऐसे निवेशकों के लिये निर्गम मूल्य 4,757 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा। तीसरी श्रृंखला के स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 4,889 रुपये प्रति ग्राम था। यह खरीद को लेकर 31 मई से चार जून, 2021 तक खुला था। इससे पहले, सरकार ने घोषणा की थी कि वह मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरणों में सरकारी स्वर्ण बांड जारी करेगी। आरबीआई भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा।

सॉवरेन बॉन्ड की खासियत

  • बॉन्ड जारी होने के पखवाड़े के भीतर स्टॉक एक्सचेंजों पर तरलता के अधीन हो जाते हैं।
  • इसकी सबसे खास बात होती है कि निवेशक को सोने के भाव बढ़ने का लाभ तो मिलता ही है। साथ ही उन्हें इन्वेस्टमेंट रकम पर 2.5 फीसदी का गारंटीड फिक्स्ड ​इंटरेस्ट भी मिलता है।
  •  इन बॉन्ड्स की अवधि 8 साल की होती है और 5वें साल के बाद ही प्रीमैच्योर विड्रॉल किया जा सकता है।
  • इस पर तीन साल के बाद लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा (मैच्योरिटी तक रखने पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगेगा) वहीं इसका लोन के लिए  इसका उपयोग कर सकते हैं।कहां तक जा सकता है सोने का भाव

    आईआईएफएल के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि कोरोना संकट के बावजूद भी सोना निवेशकों का पसंदीदा माध्यम बना हुआ है और इसमें लंबी अवधि में तेजी का दौर जारी रहेगा। उनका कहना है कि इस साल दिवाली तक सोना फिर 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है।

    कहां से खरीदें

    एसजीबी के हर आवेदन के साथ निवेशक PAN जरूरी है। स्वर्ण बॉन्ड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (एनएसई और बीएसई) के माध्यम से बेचा जाएगा।

Related Posts