गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कहतें है कि जिम्मेदारी भी कोई चीज होती है ऐसे में यदि कोई कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी ड्यूटी को सही ढंग से अपनी जवाबदारी समझकर करे, बहुत कम लोग मिलते है ऐसे।
बात जिला जीपीएम की है पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल बीती रात थाना पेण्ड्रा के औचक निरीक्षण में पहुंचे। थाना प्रांगण एवं थाना भवन के निरीक्षण उपरांत ड्यूटी पर उपस्थित आरक्षक हेम सिंह ध्रुव से जब पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने चौक चौराहों पर प्रतिदिन लगने वाली ड्यूटी, थाना क्षेत्र के निगरानी माफी बदमाशों के एवं अन्य दस्तावेजों के सम्बंध में जानकारी ली, जो आरक्षक के द्वारा सभी जानकारी सही-सही बताया गया साथ ही क्षेत्र की जानकारी अच्छे से पता होना पाया गया एवं थाना के रिकॉर्ड संबंधी जानकारी दुरुस्त रखना पाए जाने के फलस्वरुप आरक्षक हेमसिंह ध्रुव के उत्साहवर्धन हेतु नगद 200 रुपये पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। यह नगद पुरस्कार उसके सर्विस बुक में इंद्राज की जावेगी।
पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु इनाम जारी किए जाएंगे, वहीं कार्य के प्रति लापरवाह अधिकारी/ कर्मचारियों को विभागीय दंड से दंडिंत किया जाएगा।











