BREAKING

Uncategorised

सूरजपुर कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्या, गौठान का निरीक्षण कर किया वृक्षारोपण

सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के प्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सतीपारा स्थित आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बिछे दरी पर बैठकर उनकी समस्या सुनी और उनसे चर्चा किया। कलेक्टर ने गौठान के नोडल से गौठान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला स्व सहायता समूह की सभी महिलाओं की आयुष्मान कॉर्ड व श्रमपंजीयन करने के निर्देश दिए। कितने किलो गोबर की खरीदी की, कितना उर्वरक बनाया तथा कितने किलो उर्वरक की बिक्री से कितना लाभ हुआ आदि की जानकारी लेते हुए गौठान में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौठान में पानी की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होने गौठान में कार्य कर रहे महिलाओ के लिए लाभ हो जिसके लिए खाली पडे़ जमीन पर बाड़ी विकास जैसे- मशरुम की खेती, फलदार वृक्ष, पपीता, केला, लीची, करौंदा, अरहर, मक्का, नेनूआ, अरहर लगाने कहा जिससे महिलाओ की आय मे वृद्धि हो सके और अन्य महिलाएं भी इस सहायता समूह से जुड़ कर अपना आय सुनिश्चित कर सके।

कलेक्टर ने बाड़ी की सुरक्षा के लिए बाड़ी को घेराव करने के निर्देश देते हुए उन्होने बकरी शेड, मुर्गी शेड, बटेर शेड बनाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए एवं महिलाओ को अच्छा काम करने के कहा। स्व सहायता समूह की महिलाओ को उन्होने अपने रोजगार में फूलों की खेती व उससे पाउडर बना के हर्बल गुलाल बनाने के साथ शामिल कर रोजगार के आय को बढ़ाने व प्रत्येक महिला को 5 से 6 हजार प्रतिमाह कमाने की बात कही व साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनकी काम की गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही उन्होंने उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने गौठान में वृक्षारोपण रोपण कर गांव को स्वच्छ व सुघर बनाने की बात कही।  कलेक्टर व जिला सी ई ओ ने हितग्राहियों को मूंग बीज वितरण कर वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव व सम्बंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts