BREAKING

Uncategorised

सायबर अपराध रोकने बालोद एसपी सदानंद कुमार ने शुरू किया “सायबर कवच” जागरूकता अभियान

बालोद। साइबर अपराधों को रोकने के पुलिस अधीक्षक बालोद  सदानंद कुमार द्वारा “साइबर कवच” साइबर अपराधों से सुरक्षा ,जागरूकता अभियान की शुरुआत आज दिनांक 09/07/21 से की गई है। कम्प्यूटर एवम इंटरनेट के अधिक प्रचलन से साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। कई अपराध जैसे आर्थिक अपराध, एटीम धोखाधड़ी, बैंक से जुड़े फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराध, धमकी, निजता का हनन, महिलाओ से जुड़े साइबर अपराध, मानहानि, पहचान चोरी करना आदि में बढ़ोतरी हुई है। आम जनता को इन अपराधों से जुड़े तथ्यों की जानकारी नही होने के कारण सायबर अपराधी इन्हें आसानी से अपना निशाना बना लेते है।

Related Posts