BREAKING

Uncategorised

लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्धेश्य से सूरजपुर पुलिस करा रहा सड़क सुरक्षा दौड़ का आयोजन

सूरजपुर। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले की पुलिस सड़क सुरक्षा दौड़ का आयोजन आगामी रविवार 11 जुलाई कर रहा है। जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में लगातार कार्य करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था-कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है इसी कड़ी में उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन के प्रति जागरूक करने सड़क सुरक्षा दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यतः पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए हिस्सा लेंगे।

5 किलोमीटर की सड़क सुरक्षा दौड़
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा दौड़ के जरिये लोगों को जागरूक करने के लिए यह आयोजन पुलिस विभाग के द्वारा किया जा रहा है। दौड़ रविवार 11 जुलाई को प्रातः 6.00 बजे न्यू बस स्टैण्ड सूरजपुर से प्रारंभ होगी जो माता कर्मा चौक, अग्रसेन चौक होते हुए करीब 5 किलोमीटर का यह दौड़ स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में समाप्त होगा।

विजेताओं को किया जायेगा पुरस्कृत
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा दौड़ में भाग लेने वाले 5-5 महिला व पुरूषों को पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौड़ को सफलतापूर्वक संचालित करने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

इच्छुक व्यक्ति आनलाईन फार्म भर दौड़ में ले सकेंगे भाग
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभाग के द्वारा कराये जा रहे सड़क सुरक्षा दौड़ में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeJYbnYpKPesfEnZUxeW5B2xsp8BRY9J5OHRDJHEfyR57FEsg/viewform पर क्लीक कर फार्म भर सकेंगे।

आनलाईन आर्थिक नुकसान मामले में साइबर क्राईम हेल्प लाईन नंबर 155260 पर दर्ज कराये शिकायत

सूरजपुर। आनलाईन फायनेंसियल फाड के मामलों में पीड़ित को हुए आर्थिक नुकसान की रोकथाम हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में सिटीजन फाइनेंशियल फाड रिपोर्टिग सुविधा प्रारंभ की गई है। आनलाईन फाइनेंशियल फाड का शिकार होने पर पीड़ित साइबर क्राईम हेल्प लाईन नंबर 155260 पर फोन कर आनलाईन शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा प्रार्थी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर स्वयं भी शिकायत दर्ज किया जा सकता है।

 


पुलिस अधीक्षक सूरजपुर भावना गुप्ता ने बताया कि नेशनल हेल्पलाइन और रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म उस व्यक्ति को ऐसे मामलों की शिकायत करने के लिए एक सुविधा मुहैया कराता है, ताकि उसकी मेहनत की कमाई को गंवाने से बचाया जा सके. लोगों को डिजिटल का एक सुरक्षित इकोसिस्टम देने के लिए साइबर क्राईम हेल्प लाईन नंबर 155260 की शुरुआत की गई है।

हेल्पलाइन नंबर में 24 घंटे मिलेगी सुविधा
साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार व्यक्ति स्वयं, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 या नजदीकी थाना के माध्यम से साइबर क्राइम पोर्टल में ‘‘सिटीजन फाइनेंसियल फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम’’ के तहत शिकायत दर्ज करा सकते है। बढ़ते हुए साइबर अपराध संबंधित शिकायतों को देखते हुए यह हेल्पलाइन नंबर की सेवा 24 घंटे कार्यरत् है।
तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने कहा कि साइबर फाइनेंसियल क्राइम के मामलों में लोगों से तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 पर शिकायत दर्ज करने के लिए अपील की है. ताकि समय रहते पीड़ित को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
हेल्प लाईन नंबर का किया जा रहा वृहद प्रचार-प्रसार
पुलिस अधीक्षक ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 के बारे में जागरूकता को लेकर वृहद प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है ताकि जानकारी के अभाव में पीड़ित शिकायत दर्ज कराने में विलम्ब न करें।

Related Posts