
भिलाई। गत दिनों राष्ट्रपति द्वारा 08 राज्यों के राज्यपाल नियुक्ति आदेश जारी किया था। जिसमे त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का प्रभार बदलते हुए उन्हें झारखंड प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं छग भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य दया सिंह ने राज्यपाल रमेश बैस से सौजन्य मुलाकत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही सावन पर्व पर भिलाई, पावर हाउस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर रुद्राभिषेक मे आने का निमंत्रण दिया।














