BREAKING

Uncategorised

कोरोना से पति की मृत्यु के बाद कलेक्टर से गई थी नौकरी मांगने, कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दिलाया 01 लाख ₹

सूरजपुर। जन संवाद कक्ष में रामानुजनगर विकासखंड से प्रार्थी चंदा सिंह अपने पति स्वर्गीय आनंद राम की कोरोना से हुई आकस्मिक मृत्यु पर सहायता के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के समक्ष उपस्थित हुई थी। मृतक की पत्नी चंदा नौकरी की मांग कर रही थी किन्तु कलेक्टर की संवेदनशीलता से प्रार्थी को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस पर प्रार्थी के आवेदन पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग के अधिकारी को यथा संभव नियमानुसार लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया।

मृतक स्वर्गीय आनंद राम सफाई कर्मचारी के रूप में असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत थे। असंगठित मंडल श्रम विभाग द्वारा संचालित असंगठित कर्मकार मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत मृतक के आश्रित जनों को 1 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदाय की गई साथ ही मृतक के दोनों संतानों को महतारी दुलार योजना अंतर्गत जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा की सुविधा भी दी जा रही है।

Related Posts