BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी का नाम ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी‘ चंदखुरी किया गया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा पुलिस अकादमी चंदखुरी का नामकरण ‘‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी‘‘ चंदखुरी किया गया है। इस आशय का आदेश गृह विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2021 को अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी का नामकरण देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की थी।

Related Posts