BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बकरी चराने खेत मे गई महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतरा। दिनांक 19.05.2020 को प्रार्थीया ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19.05.2020 के 11.45 बजे बकरी चराने दाउ के खेत तरफ गई थी उसी समय गांव के बुधारू यादव उम्र 45 साल के द्वारा प्रार्थीया को बेइज्जती करने के नियत से पीछे तरफ से आकर जबरदस्ती हाथ बाह पकडकर जकड लेने कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 354 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
   उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं थाना स्टाफ को आरोपी का पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
  जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं थाना स्टाफ द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी पतासाजी विवेचना के दौरान आज दिनांक 20.05.2020 को आरोपी बुधारू यादव पिता भुखमर्रा यादव उम्र 50 साल साकिन बहेरघट थाना व जिला बेमेतरा को पकडा गया। आरोपी को आज दिनांक 20.05.2020 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।
  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र. आर. प्रदीप तिवारी, आर. राजेश भास्कर, पुरूषोत्तम कुम्भकार, विजय दिवाकर, महिला आरक्षक प्रीती यादव एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही है।

Related Posts