BREAKING

Uncategorised

जन संवाद में सूरजपुर कलेक्टर ने किए त्वरित निराकरण : 1 साल से भटक रहे परिजन को कलेक्टर के पहल से मिला मुआवजा राशि

सूरजपुर। कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह ने जन संवाद में मृतक उमेश कुमार आ. रामप्रसाद साहू ग्राम चोगा की मृत्यु 28 मई 2020 को जहरीला सर्प काटने के कारण मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस के पक्ष में 4 लाख आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में मृतक के जीजा सुंदरलाल साहू ने बताया कि उनके साले को एक जहरीला सांप काट दिया था। एक वर्ष तक मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ था लेकिन आज जनसंवाद के माध्यम से कलेक्टर द्वारा मुआवजा राशि स्वीकृत किया गया है। उन्होने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। इसी तरह राजकुमार ग्राम सलका निवासी किसान ऋण पुस्तिका गुम हो गया था आज उन्हे किसान ऋण पुस्तिका का द्वितीय प्रति प्राप्त हो गया है उन्होने जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया है।

निराकरण करते हुए आज राजस्व विभाग से 10 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 4 का त्वरित निराकरण किया गया, वहीं पंचायत विभाग से 2 आवेदन मिले जिसमे 1 का निराकरण किया गया जिसमें शेष बचे आवेदन संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया।

Related Posts