BREAKING

Uncategorised

गरियाबंद जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने सिटी कोतवाली थाना का किया निरीक्षण

गरियाबंद। जिला गरियाबंद की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कार्यभार संभालने के बाद आज दिनाँक 06.07.2021 को सर्वप्रथम जिला मुख्यालय स्थित थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद के निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर आए पुलिस अधीक्षक का थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो ने पूरे स्टाफ सहित स्वागत किये। पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने थाना भवन का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया गया साथ ही साथ थाना के लंबित अपराधों की समीक्षा कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, रिकॉर्ड संधारण करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा गया तथा स्पंदन कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों के समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव, निरीक्षक वेदवती दरियो के साथ समस्त कोतवाली स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Posts