भिलाई। दिनांक 23 जून से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र मे सांसद विजय बघेल की अगुवाई में जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से दुर्ग संसदीय क्षेत्र में भाजपा के 42 वर्ष पूरे होने पर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हरीतिमा संवर्धन के ध्येय से 42 हजार पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई है, इसी तारतम्य में मंगलवार 06-07-21 को अपने निज निवास में डॉ. स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर माल्यार्पण कर अपने गोद ग्राम व स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की पावन धरा बटंग, बीआईटी कॉलेज दुर्ग, एम. जे. कॉलेज जुनवानी, कृषक सहकारी समिति कोहका एम. जे. स्कूल जुनवानी, ग्रामीण सड़क नेटवर्क इकाई कुरुद कैलाश नगर में श्री विजय बघेल जी, सांसद दुर्ग ने वृक्षारोपण किया इस,वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम मे स्कूल कालेजो को सक्रिय सहभागिता देने के लिए और पर्यावरण सरंक्षण के लिये पौधरोपण के लिये प्रेरित किया।
सांसद बघेल ने इस दौरान वृक्षारोपण स्थल में पहुंच कर सभी प्राचार्य ,प्रध्यापक व छात्रों से पर्यावरण को सवारने हरियाली के महत्व को रेखांकित करते हुए पौधारोपण की इस मुहिम से जुड़कर क्षेत्र में हरियाली बिखेरने की अपील की।
इस अभियान को गति देने क्षेत्र में पृथक सें पौधे रोपने का संकल्प लिया ! इस अवसर पर डायरेक्टर श्रीलेखा विरूलकर, डॉ. अनिल चौबे, डॉ. टिकेश्वर वर्मा, डॉ. डेनियल, प्राचार्या मून मून चटर्जी, कृषक सेवा सहकारी समिति, कोहका अध्यक्ष अनिल देवांगन, उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता, गायत्री शिवा यादव, पोषण वर्मा, प्रवीण पांडे, प्रमोद सिंह सांसद प्रतिनिधि, भागचंद जैन, राजेश प्रधान, महेश वर्मा, नासिर अहमद, संदीप अग्रवाल, शारदा गुप्ता, निशु पांडे, जतिन वर्मा, सन्नी यादव, मयंक गुप्ता, शरत कुमार, रितेश सिंह ठाकुर, नितेश मिश्रा, रंजित ठाकुर, आकाश ठाकुर उपस्थित थे।














