BREAKING

Uncategorised

कोरबा एसपी भोजराम पटेल एक्शन मोड़ में: ऑनलाइन सट्टा खाईवाल को नगद 5000 हजार रुपये के साथ किया गिरफ्तर

कोरबा। जिले के नव पदस्थ  पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड़ में आ गए है। कोरबा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खाईवाल को 5000 हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी ने पदस्थ होते ही जिले में अवैध कारोबार और जुआ सट्टे के विरुद्ध सख्ती से करवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस सतत करवाई कर रही है।

कोरबा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है जब शहर में चल रहे ऑनलाइन सट्टे के खाईवाल बबाई दास को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिल रही थी,की कोरबा शहर में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टे का कारोबार संचालित कर रहे हैं। इस कि पतासाजी के लिए लगाए मुखबिरों में से एक ने सूचना दी कि रेलवे कॉलोनी निवासी बबाई दास ऑनलाइन सट्टे का खाईवाल है,और पकड़ा न जाये इसलिए शहर से बाहर धरमजयगढ़ के पास अपना ठिकाना बनाकर वहीं से सट्टे का गेम ले रहा है।कोतवाली निरीक्षक विवेक शर्मा ने मुखबिरों के माध्यम से इसे गेम देने वाले एक खिलाड़ी की पहचान कर उसके पीछे अपनीं टीम लगाई।

टीम को खिलाड़ी के मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा ‘कल्याण पट्टी’ में गेम लगाना पाकर, खाईवाल बाबई दास के मोबाइल में गेम देना और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का पता चला। इसके अलावा पर्ची के माध्यम से भी सट्टे का लोकल गेम लिए जाना भी पता चला। इस आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम ने बबाई दास को कोरबा खिलाड़ी के माध्यम से बुलाया और आने पर हिरासत में लेकर जब पतासाजी की गई तो ज्ञात हुआ कि वो शहर में कल्याण पट्टी और सटका मटका ऑनलाइन सट्टा चलाता रहा है। पुलिस की दबिश पड़ने के डर से धरमजयगढ़ के आसपास से वो ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी से लगभग 5000 रुपये नगद और सट्टे खिलाने से सम्बंधित सामग्री जप्त की है। बबाई दास के पकड़े जाने से शहर में सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा। इस कारवाई में थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक राकेश सिंह आरक्षक – चंद्रकांत गुप्ता,दीपेश, कंवल चंद्रा, दिलेर सिंग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts