BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

हिदायत के बाद भी बगैर मास्क लगाये घूम रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर किया गिरफ्तार

गैरेला-पेंड्रा-मरवाही। लॉक डाउन 04 का पालन कराने जीपीएम पुलिस के थाना क्षेत्रों में अधिकारीगण एवं पेट्रोलिंग पार्टी दिन रात पेट्रोलिंग कर लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन करने और आवश्यक होने पर ही घर से मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की हिदायत लगातार दे रही है।
हिदायत देने के बाद भी कुछ लोगो मे सुधार नही होने व बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 29/20 धारा 269, 270 ipc के तहत राम कुमार केवट निवासी मनोरा तथा दूसरा प्रकरण अपराध क्रमांक 30/20 धारा 269, 270, ipc के तहत लेखन केवट निवासी लोहारी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जीपीएम पुलिस द्वारा अब तक 15 कारवाही की गई है जिसमें कुल 18 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर जीपीएम पुलिस के द्वारा आगे भी इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Posts