BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भिलाई के विभिन्न स्कूल-कॉलेजो में किया वृक्षारोपण, सांसद ने इस मुहिम से जुड़ कर हरियाली बिखेरने की अपील की

भिलाई। दिनांक 23 जून से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र मे सांसद विजय बघेल की अगुवाई में जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से दुर्ग संसदीय क्षेत्र में भाजपा के 42 वर्ष पूरे होने पर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हरीतिमा संवर्धन के ध्येय से 42 हजार पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई है।

इसी तारतम्य में सोमवार 05-07-21 को सियान सदन हुडको, शंकराचार्य स्कूल एंव स्वारूपानंद महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय सेक्टर 09, कल्याण महाविद्यालय सेक्टर 07 सांई महाविद्यालय से.06 में विजय बघेल, सांसद दुर्ग ने वृक्षारोपण किया। इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम मे स्कूल कॉलेजों को सक्रिय सहभागिता देने के लिए और पर्यावरण सरंक्षण के लिये पौधरोपण के लिये प्रेरित किया।

सांसद श्री बघेल ने इस दौरान वृक्षारोपण स्थल में पहुंच कर सभी प्राचार्य, प्रध्यापक व छात्रो से पर्यावरण को सवारने हरियाली के महत्व को रेखंकित करते हुए पौधारोपण की इस मुहिम से जुड़कर क्षेत्र में हरियाली बिखेरने की अपील की।

इस अभियान को गति देने क्षेत्र में पृथक सें पौधे रोपने का संकल्प लिया। इस अवसर पर साँई महाविद्यालय निदेशक एच.एस. सचदेव, उपनिदेशक डॉ ममता सिंह, प्राचार्य डॉ डी.बी. तिवारी कल्याण महाविद्यालय:- प्राचार्य डॉ आर.के. साहू, उपप्राचार्य डॉ वाई.पी. पटेल, संजय दानी, प्रमोद सिंह, भागचंद जैन, गुरुनाम सिंह, नासिर अहमद, संदीप अग्रवाल, निशु पांडे, जतिन वर्मा, सन्नी यादव, मयंक गुप्ता, विधि यादव, कोमल साहू, शरत कुमार, गिरीश पिसदा, रंजित ठाकुर, आकाश ठाकुर, राहुल भोंसले, डिकेश सेन व सम्मानित कार्यकर्ता के पावन आतिथ्य मे संपंन्न हुआ।

Related Posts