BREAKING

Uncategorised

सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता ने थानों का किया औचक निरीक्षण, अवैध कार्यो पर सख्ती बरतने व सूचना मिलते ही कार्यवाही करने के दिए निर्देश

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता रविवार को क्षेत्र के दौरे पर रही। पुलिस अधीक्षक ने झिलमिली, भटगांव थाने तथा बसदेई व चेन्द्रा चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। झिलमिली और भटगांव थाना प्रभारी से क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति और अपराधों के बारे में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारी कार्यवाही निष्पक्ष होनी चाहिए इससे नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढेगा। उन्होंने सूचनातंत्र को मजबूत रखने और असमाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित कार्यवाही करने एवं लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना-चौकी के रिकार्ड को देखा और खामियों को जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

जवानों की समस्या से हुए रू-ब-रू, किया त्वरित निराकरण
आकस्मिक निरीक्षण में थाना पहुंची पुलिस अधीक्षक सूरजपुर भावना गुप्ता ने पुलिस कर्मियों की समस्या से भी रू-ब-रू हुई और उनका त्वरित निराकरण किया। थाना परिसर की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए।

अवैध कार्यो पर बरते सख्ती, सूचना मिलते ही कार्यवाही करने दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को नियमित प्रभावी गश्त, आरोपितों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों का जल्द निकाल, अवैध कार्यो पर सख्ती बरतने, मादक पदार्थ, नशीले इंजेक्शन तस्करों के संबंध में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने समेत कई बिन्दुओं पर थाना प्रभारियों को चुस्ती दिखाने का निर्देश दिया। वहीं लंबित संवेदनशील मामलों पर तेज गति से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उन्होंने थाना-चौकी एवं आवासीय भवनों में निर्माण कार्यो की आवश्यकता जानी और निर्माण-सुधार कार्यो का जल्द प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू, चौकी प्रभारी बसदेई संजय सिंह व चौकी प्रभारी चेन्द्रा आराधना बनोदे मौजूद रहे।

Related Posts