BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस नेता धीरेन्द्र मिश्रा की मांग पर सेक्टर-1 गणेश पंडाल में रोजाना लगाया जा रहा है कोरोना का टीका, क्षेत्रवासियों को मिल रहा भरपूर लाभ

भिलाई। विधायक देवेन्द्र यादव के पहल पर तथा ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार मिश्रा के मांग पर सेक्टर-1, सड़क-11, गणेश मंच में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन पिछले एक सप्ताह से किया गया है जो निरन्तर जारी है। इस शिविर के आयोजन से आस-पास के लोगो को टीका लगवाने में बहुत ही सुविधा हो रही है उन्हें टीका लगाने दूर नही जाना पड़ रहा है।

आयोजक धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि रोजाना प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक इस कोरोना टीका शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आधार कार्ड लेकर आने वाले और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर आने वाले लोगो को फर्स्ट और सेकंड डोज का टीका लगाया जा रहा है। रोजाना 120 से ज्यादा लोगो को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए टिका लगाया जा रहा है। इस आयोजन में संदेश सर्राफा, प्रवीण सहारे, निशांत मिश्रा, राजा, ईश्वर रेड्डी आदि का विशेष सहयोग है।

अपील: आयोजक धीरेन्द्र मिश्रा ने सेक्टर-1 और आस पास के रहवासियों से अपील की है कि शिविर में आकर टीका लगवाये और अपने परिजनों और परिचितों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करे, टीका पूरी तरह सुरक्षित है और कोरोना से बचाव के लिए अति आवश्यक है। टीका लगाने के बाद भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए दो गज दूरी, मास्क और हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करें। इस टीकाकरण शिविर से संबंधित जानकारी के लिए इस नम्बर 81091-26111 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Posts