बिलासपुर। दिनाँक 19/6/2021 को प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नातिन 3 वर्ष की, के साथ आरोपी शिवप्रसाद मरकाम दिनाँक 18/6/2021 की शाम बहला फुसला कर अपने घर ले गया था, बच्ची अभी तक क्यो नही आ रही है, देखने गई और उसके दरवाजे से झाँक कर देखी तो आरोपी शिवप्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष, बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था, तब अपने पति, बेटा एवं घर के सदस्यों को घटना के संबंध में बता कर रिपोर्ट दर्ज करने आना बताई।
महिला संबंधी अपराध होने के कारण तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को घटना के संबंध में अवगत कराकर अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण रोहित झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में संवेदनशीलता से थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोटा पुलिस के द्वारा आरोपी को एफआईआर के तत्काल बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसने शराब के नशे में आकर घटना करना कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। अबोध बच्ची से हुई दुष्कर्म के आरोपी को जल्दी से जल्दी सजा मिले तथा पीड़ित पक्ष को अविलंब न्याय मिले इसलिए जल्द से जल्द विवेचना पूर्ण कर 10 दिवस की अल्प अवधि में चालान न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण का चालान न्यायालय में अविलंब पेश होने से पीड़ित पक्ष को जल्दी ही न्याय मिलेगा। सम्पूर्ण विवेचना थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा किया गया है।
थाना कोटा- जिला बिलासपुर ,दिनाँक 01/07/2021
अप क्र. 364 / 202 1 धारा 376 (क ख) भा द वि, 6 पॉस्को एक्ट











