रायपुर -01 जुलाई,2021/पीआर/ आर/138
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल हावड़ा के मध्य साप्ताह में 04 दिनों के लिए सुपरफास्ट दुरंतो स्पेशल की सुविधा को 30 सितंबर तक बढ़ाया गया। यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के लिये सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार को दिनांक 02 जुलाई से 29 सितम्बर, 2021 तक 02096 नंबर के साथ चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 05.45 बजे रवाना हो कर 14.55 बजे बिलासपुर, 16.35 बजे रायपुर 20.50 बजे नागपुर होते हुए अगले दिन सुबह 08.15 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल महाराज पहुँचेगी।
इसी प्रकार यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से हावड़ा के लिए सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं रविवार दिनांक 30 जून से 30 सितम्बर, 2021तक 02095 नंबर के साथ चलेगी । यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 17.15 बजे रवाना होकर 04.10 बजे नागपुर, 08.22 बजे रायपुर , 09.55 बजे बिलासपुर होते हुए 20.05 बजे हावड़ा पहुँचेगी। इस गाड़ी में 02 पावरकार , 01 एसी-1, 03 एसी-2 कोच, 12 एसी-3 कोच, 01 पेंट्रीकार सहित कुल 19 कोच रहेगे।
विशाखापटनम-भगत की कोठी-विशाखापटनम के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू
रायपुर – 01 जुलाई 2021/ पीआर/आर/139
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये विशाखापटनम-भगत की कोठी-विशाखापटनम के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08573 विशाखापटनम-भगत की कोठी प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 08 जुलाई 2021 से आगामी सूचना तक प्रत्येक गुरुवार को विशाखापटनम से 05.25 बजे रवाना होकर 14:55 बजे रायपुर, 16.08 बजे भाटापारा, 17:25 बजे उसलापुर होते हुए अगले दिन14:10 बजे जयपुर, 20:00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08574 भगत की कोठी-विशाखापटनम प्रत्येक शनिवार को दिनांक 10 जुलाई 2021 से आगामी सूचना तक प्रत्येक शनिवार को भगत की कोठी से 20.00 बजे रवाना होकर 1:30 बजे जयपुर 05:20 बजे कोटा 21:30 बजे उसलापुर 22:28 बजे भाटापारा 23:35 बजे रायपुर होते हुए अगले दिन 09.50 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी |
इस गाड़ी का वाणिज्य ठहराव विशाखापट्टनम, विजयनगरम, पार्वती पुरम, रायगड़ा, मुनीगुडा, केसिंगा, टिटलागढ़, कांटाभाजी,खरियार रोड, महासमुंद, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड़, अनूपपुर, शहडोल, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, मालखेड़ी, गुना, छाबड़ा गूगर, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, वनस्थली, निवाई, दुर्गापुरा, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, भगत की कोठी स्टेशनों में दिया गया है |
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी-II तथा 01 पेंट्रीकार सहित कुल 19 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
खुरदा रोड उधना खुरदा रोड के मध्य 1 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा
रायपुर- 1 जुलाई 2021/पीआर/आर/137
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए खुरदा रोड उधना खुरदा रोड के मध्य 1 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह गाड़ी संख्या 08585 दिनांक 5 जुलाई 2021 सोमवार को खुर्दा रोड से 20:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:30 बजे लखोली 11:00 बजे रायपुर 12:10 बजे दुर्ग 14:05 बजे गोंदिया होते हुए 3:40 बजे 7 जुलाई 2021 को बुधवार को उधना पहुंचेगी
गाड़ी संख्या 08586 उधना खुरदा रोड स्पेशल उधना से दिनांक 7 जुलाई 2021 बुधवार को 6:00 बजे रवाना होकर 23:10 बजे दुर्ग 00.05 बजे रायपुर 00.55 बजे लखोली होते हुए 15:40 बजे 8 जुलाई 2021 गुरुवार को खुरदा रोड पहुंचेगी।
इस गाड़ी का ठहराव खुरदा रोड, ब्रह्मपुर, पलाशा, श्रीकाकुलम रोड, विजयनगरम, पार्वतीपुरम टाउन, रायगड़ा, सिंगापुर रोड, केसिंगा, टिटलागढ़, कांटाभाजी खरियार रोड, महासमुंद, लखोली, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, बडनेरा अकोला, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, दिया गया है। इस गाड़ी में 1 पावरकार, 01एसएलआर, 04 जनरल, 08 स्लीपर, 04एसी थ्री, 01 एसी टू, 01फर्स्ट एसी कोच सहित कुल 20 कोच रहेंगे।












