रायपुर – 01जुलाई 2021/पीआर/ आर/137
सिकंदराबाद एवं छपरा के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा 05 फेरों के लिये साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है।
यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से छपरा के लिये प्रत्येक रविवार दिनांक 04, 11, 18 एवं 25 जुलाई, 2021 एवं 01अगस्त,2021 को 07051 नंबर के साथ चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से 21.35 बजे रवाना हो कर अगले दिन 11.10 बजे दुर्ग , 12.10 बजे रायपुर , 14.30 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 15.25 बजे छपरा पहुँचेगी।
इसी प्रकार यह ट्रेन छपरा से सिकंदराबाद के लिए प्रत्येक मंगलवार दिनांक 06, 13, 20 एवं 27 जुलाई 2021एवं 03 अगस्त, 2021 को 07052 नंबर के साथ चलेगी । यह ट्रेन छपरा से 23.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.40 बजे बिलासपुर, 01.30 बजे रायपुर, 02.20 बजे दुर्ग होते हुए रात 16.30 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी।
इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 06 सामान्य, 10 स्लीपर तथा 05 एसी-3 सहित कुल 23 कोच रहेगी ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल में इंटीग्रेटेड मेगा ब्लॉक डेवलपमेंट के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
रायपुर -1 जुलाई 2021 पीआर/ आर/136
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल में इंटीग्रेटेड मेगा ब्लॉक डेवलपमेंट के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इंटीग्रेटेड मेगा ब्लॉक जुलाई माह के प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार एवं शनिवार की रात्रि में 4 घंटे के लिए विभिन्न रेल खंडों में तीसरी लाइन मेगा इंटीग्रेटेड कॉरिडोर ब्लॉक कमलना- गोंदिया-दुर्ग एवं दुर्ग -गोंदिया-कमलना के मध्य लिया जाएगा।
(1) कमलना- दुर्ग के मध्य दिनांक 2 , 16, 30 जुलाई 2021,(शुक्रवार) को 20:45 से 3, 17 एवं 31 जुलाई 2021 (शनिवार) को 00.45 बजे तक लिया जाएगा ।
(2) दुर्ग-रसमडा के मध्य दिनांक 9 एवं 23 जुलाई 2021 (शुक्रवार) को 20:00 बजे से 00.00 बजे तक लिया जाएगा ।
जिसके कारण प्रभावित होने वाली गाड़ियां निम्नानुसार है- (1) दिनांक 16 एवं 30 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 08240 इतवारी बिलासपुर स्पेशल ट्रेन को इतवारी से 23:55 के स्थान पर 0055 बजे रवाना की जाएगी ।
(2) दिनांक 9 एवं 23 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 08239 गेवरा रोड इतवारी स्पेशल ट्रेन को दुर्ग में 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।












