BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डॉक्टर्स डे पर जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने डॉक्टरों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

भिलाई-चरोदा। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टरों को प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट करके सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों को मैं बधाई देता हूं। देश और दुनिया में चिकित्सकों का अलग स्थान है।

देश कोरोना संक्रमण से गुजर रहा है ऐसे समय में डॉक्टरों के कठिन मेहनत और परिश्रम के बदौलत देश और प्रदेश में आज कोरोना नियंत्रण पर है।  इन डॉक्टरों का हुआ सम्मान डॉ स्मृति पांडे (भिलाई-3), डॉ कीर्ति तिर्की (चरोदा), डॉ सैयद असलम, डॉ मुरली मनोहर वर्मा, संध्या वर्मा का सम्मान हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया, नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, पार्षद मोहन साहू, महामंत्री पप्पू चंद्राकर, प्रवक्ता बालमुकुंद वर्मा, वी एन राजू ,अशफाक अहमद, भागी निर्मलकर, युवराज कश्यप, सेवक वर्मा उपस्थित रहे।

Related Posts