भिलाई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित जैन को नवनिर्मित जिला गौरेलपेंड्रा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। अमित जैन ने इस नई जिम्मेदारी के लिए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी संतोष कोलकुण्डा व सह प्रभारी एकता ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।
अमित जैन को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से दुर्ग जिले के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अत्यंत खुश है और अमित जैन को लगातार पूरे प्रदेश से वरिष्ठ व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाये बधाई संदेश प्राप्त हो रही है बधाई देने वालो में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष तुलसी साहू, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महामंत्री जितेंद्र साहु सहित युवा कांग्रेस से पंकज गौर, कुणाल पटनायक, दीपक साहू, सोएब मोहम्मद खान, हर्ष यादव, आकाश दहात सहित गौरेला पेंड्रा से आशीष सोनी, गौरव राय सहीत कई युवा साथियो ने फ़ोन पर बढ़ाई दी व आमंत्रित कर जल्द ही गौरेलापेंड्रा में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को मीटिंग लेकर उनमे नई ऊर्जा का संचार करने का निवेदन किया।















