BREAKING

Uncategorised

दुर्ग- गोंदिया मेमू, जेडी सहित इन ट्रेनों को रेल्वे ने किया रद्द, जाने किस तिथि को रहेगी रद्द और क्या है वजह?

रायपुर – 30 जून, 2021/ पीआर/आर/134

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा एवं राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी रेलवे लाईन का कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग का कार्य किया जा रहा है । इस कार्य के दौरान बोरतलाव स्टेशन को तीसरी रेलवे से जोड़ने (नॉन इंटरलोकिंग का कार्य) का कार्य दिनांक 02 से 05 जुलाई, 2021 तक एवं दरेकसा स्टेशन को तीसरी रेलवे से जोड़ने (नॉन इंटरलोकिंग का कार्य) का कार्य दिनांक 08 जुलाई, 2021 को सुबह 08.00 बजे से 10 जुलाई, 2021को सुबह 08.00 बजे तक किया जाना है । इस कार्य के फलस्वरूप दपूम रेलवे से चलने वाली एवं गुजरने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा :-
रदद होने वाली गाड़ियां :-
01) दिनांक 05 एवं 06 जुलाई, 2021 को दुर्ग एवं गोंदिया से चलने वाली 08741 दुर्ग- गोंदिया मेमू / 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रदद रहेगी ।
02) दिनांक 05 एवं 06 जुलाई, 2021 को गोंदिया एवं दुर्ग से चलने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया/ 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन रदद रहेगी ।
03) दिनांक 04 से 07 जुलाई, 2021 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा स्पेशल ट्रेन रदद रहेगी ।
04) दिनांक 05 से 08 जुलाई, 2021 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया स्पेशल ट्रेन रदद रहेगी ।
नियंत्रित होने वाली गाड़ियां :-
05) दिनांक 04 जुलाई, 2021को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 02888 निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम समता एवं 02497 कुर्ला-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन को नागपुर रेल मण्डल के गोंदिया एवं सालेखसा रेलवे स्टेशनो के बीच नियंत्रित की जाएगी
देर से छूटने वाली गाड़ियां :-
06) दिनांक 04 जुलाई, 2021 को इतवारी से चलने वाली 08240 इतवारी- बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एक घंटे देरी रवाना होगी।

Related Posts