BREAKING

Uncategorised

निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना स्पेशल ट्रेन की सुविधा 05 जुलाई से, यहां देखे समय सारिणी

रायपुर – 30 जून, 2021/पीआर/आर/135
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन के मध्य एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02410 निज़ामुद्दीन- रायगढ़ गोंडवाना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को दिनांक 05 जुलाई, 2021 से तथा गाड़ी संख्या 02409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को दिनांक 07 जुलाई, 2021 से चलेगी। यह गाड़ी आगामी आदेश तक चलती रहेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार, 04 सामान्य, 06 स्लीपर, 06 एसी-III तथा 02 एसी-II कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।
इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है :- 👇

Related Posts